[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के लूणासर में ढाणी में लगी आग:किसान का दावा- लाखों का सामान जला, तहसीलदार को दी सूचना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के लूणासर में ढाणी में लगी आग:किसान का दावा- लाखों का सामान जला, तहसीलदार को दी सूचना

सरदारशहर के लूणासर में ढाणी में लगी आग:किसान का दावा- लाखों का सामान जला, तहसीलदार को दी सूचना

सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड के भानीपुरा क्षेत्र स्थित लूणासर गांव में एक किसान की ढाणी में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। किसान रामलाल शर्मा ने बताया कि खेत में बनी ढाणी में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

ढाणी में रखा सामान जलकर राख

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ढाणी में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

तहसीलदार को दी सूचना

घटना की सूचना संबंधित पटवारी और भानीपुरा तहसीलदार को दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और नुकसान का आकलन करने का आश्वासन दिया है। तहसीलदार ने बताया कि आग से हुए नुकसान का सर्वे करवाया जाएगा। प्रभावित किसान को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीण प्रशासन से शीघ्र राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Articles