[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

RAS-2024 में आंचल रूंगटा ने हासिल की 90वीं रैंक, ननिहाल में हुआ भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

RAS-2024 में आंचल रूंगटा ने हासिल की 90वीं रैंक, ननिहाल में हुआ भव्य स्वागत

RAS-2024 में आंचल रूंगटा ने हासिल की 90वीं रैंक, ननिहाल में हुआ भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

डूंडलोद : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित आरएएस-2024 के परिणामों में डूंडलोद के झुंझुनूंवाला परिवार की दोहिती एवं झुंझुनूं के कपड़ा व्यवसायी रविकांत रूंगटा की सुपुत्री आंचल रूंगटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

परिणाम घोषित होने के बाद आंचल अपनी माताजी अनीता देवी के साथ पहली बार अपने ननिहाल डूंडलोद पहुंचीं, जहां उनका साफा पहनाकर और फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिवारजनों और समाज के लोगों ने खुशी जताते हुए आंचल को शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह में किशोरीलाल, गोकुलचंद, हरिप्रसाद, युवा नेता सचिन सैनी (डूंडलोद), अजय मिश्रा, मुकेश शर्मा, दिनेश, अनील, अमित, संजय, सुनील, रोनक, राधा, शशि, द्रोपदी, सुधा, डिम्पल, राधिका, रिया, सरिता, सोनू, खुशी, रिंकू, वर्षा, रुचि, भूमि, परी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles