[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए 24 अप्रैल से विशेष टीकाकरण अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए 24 अप्रैल से विशेष टीकाकरण अभियान

एचपीवी वैक्सीन का सिंगल डोज लगेगा, जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झुंझुनूं : जिले में 24 अप्रैल से HPV Vaccine (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सिंगल डोज टीका लगाकर भविष्य में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) से सुरक्षित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

छात्राओं को किया जागरूक

खेतड़ी के मेहाड़ा गुर्जरवास स्थित देव नारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ. महेंद्र सैनी ने छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

क्या है सर्वाइकल कैंसर?

विशेषज्ञों के अनुसार सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में होने वाला कैंसर है, जो लगभग 99% मामलों में एचपीवी संक्रमण से होता है। भारत में यह महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है।
एचपीवी वैक्सीन वायरस की प्रमुख प्रकारों (06, 11, 16, 18) से सुरक्षा प्रदान करती है।

टीकाकरण से जुड़े जरूरी निर्देश : 14–15 वर्ष की किशोरियों को टीका लगाया जाएगा, टीकाकरण से पहले हल्का नाश्ता करें, आधार/स्कूल आईडी/अंकतालिका साथ लाएं, दस्तावेज न होने पर अभिभावक की सहमति मान्य होगी,

किन्हें नहीं लगेगा टीका : गंभीर बीमारी से ग्रस्त किशोरियां, वैक्सीन से एलर्जी वाले, पहले से टीकाकृत बालिकाएं, गर्भवती महिलाएं, निर्धारित आयु वर्ग से बाहर की बालिकाएं, जिलेभर में तैयारियां तेज।

चिड़ावा में आयोजित कार्यशाला में शिक्षा विभाग के अधिकारियों व प्रधानाचार्यों को अभियान में सहयोग करने के निर्देश दिए गए।
झुंझुनूं शहर में हरकोरी देवी बालिका पीजी महाविद्यालय में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। उदयपुरवाटी में बीसीएमओ डॉ. मुकेश कुमार भूपेश ने बताया कि करीब ₹5000 कीमत वाली यह वैक्सीन सरकार द्वारा निःशुल्क दी जाएगी। नवलगढ़ में एसडीएम कुलदीप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में बैठक कर 100% टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया।

जनआंदोलन बनाने की तैयारी

अभियान का उद्देश्य अधिकतम किशोरियों को वैक्सीन से कवर कर भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाना है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग मिलकर इसे जनआंदोलन का रूप देने में जुटे हैं।

Related Articles