[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में पेंशनधारियों को चेतावनी, 25 अप्रैल तक कराएं वार्षिक सत्यापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में पेंशनधारियों को चेतावनी, 25 अप्रैल तक कराएं वार्षिक सत्यापन

बीदासर में पेंशनधारियों को चेतावनी, 25 अप्रैल तक कराएं वार्षिक सत्यापन

बीदासर : सर्व साधारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना-2025 के तहत लंबित पेंशनधारियों को नगरपालिका प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी की है। जारी प्रेस नोट के अनुसार पिछले चार माह से पालिका टीम द्वारा दूरभाष और घर-घर जाकर पेंशनधारियों को वार्षिक सत्यापन करवाने के लिए लगातार अवगत कराया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई लाभार्थियों का सत्यापन अब भी लंबित है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे पेंशनधारी आगामी 25 अप्रैल 2026 तक अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र या उपखंड कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर वार्षिक सत्यापन अवश्य करवा लें। निर्धारित तिथि तक सत्यापन नहीं कराने की स्थिति में संबंधित पेंशन स्वतः बंद कर दी जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं पेंशनधारी की होगी।

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारका प्रसाद ने सभी लाभार्थियों से समय रहते सत्यापन कराने की अपील करते हुए कहा है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें।

Related Articles