लोहार्गल धाम का ‘पंच गौरव योजना’ में चयन:पर्यटन विभाग सवा 3 करोड़ से करेगा सौंदर्यीकरण, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
लोहार्गल धाम का 'पंच गौरव योजना' में चयन:पर्यटन विभाग सवा 3 करोड़ से करेगा सौंदर्यीकरण, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल लोहार्गल धाम का चयन राज्य सरकार की ‘पंच गौरव योजना’ में किया गया है। इस योजना के तहत, धाम के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं के विस्तार पर 3.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे झुंझुनूं जिले में धार्मिक हेरिटेज पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।
राज्य सरकार द्वारा पंचमुखी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘पंच गौरव योजना’ संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत, प्रत्येक जिले से पांच प्रमुख विभाग अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण उत्पाद, पर्यटन स्थल, खेल या उपज का चयन कर उन्हें विकसित करते हैं।
कई सुविधाओं का विस्तार होगा
इसी क्रम में, पर्यटन विभाग ने झुंझुनूं जिले के धार्मिक पर्यटन स्थल लोहार्गल धाम को विकसित करने का जिम्मा संभाला है। यहां श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे धार्मिक यात्रा के साथ-साथ पर्यटन का भी सुखद अनुभव मिल सके।
इकोलॉजी पार्क का निर्माण होगा
योजना के तहत, एक करोड़ रुपये की लागत से इकोलॉजी पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस पार्क में धार्मिक और सामाजिक मूल्यों को दर्शाने वाली चित्रकारी और स्टैच्यू लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा के दौरान पर्यटन का भी अनुभव कराना है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सूर्य कुंड के पास चेंजिंग रूम, जूता स्टैंड और पार्किंग एरिया का विकास किया जाएगा। साथ ही, भस्मी क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और विश्राम के लिए बेंच लगाए जाएंगे।
सोलर और हाई मास्क लाइटें लगाई जाएंगी
आधुनिकता के तहत, पूरे परिसर में सोलर और हाई मास्क लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा। लोहार्गल प्रशासक जगमोहन सिंह शेखावत ने बताया कि तीर्थराज लोहार्गल के लिए पंच गौरव योजना का बजट मिलना एतिहासिक है।
प्रतिवर्ष 10 लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं
लोहार्गल धाम में प्रतिवर्ष 10 लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं, जिनमें रोजाना लगभग ढाई से तीन हजार भक्त शामिल होते हैं। सावन माह, वार्षिक स्नान और अमावस्या पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। महाभारत काल से जुड़ाव के कारण भी यहां विभिन्न स्थानों से भक्तों का आगमन होता है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम में जगह-जगह सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे और पार्किंग एरिया को और विकसित किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2119103


