खेतड़ी में एक ही रात में दो जगहों से चोरी:बाड़े से बकरियां और दुकान से किराना का सामान चुराया, मामला दर्ज
खेतड़ी में एक ही रात में दो जगहों से चोरी:बाड़े से बकरियां और दुकान से किराना का सामान चुराया, मामला दर्ज
खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र में एक ही रात में चोरी की दो वारदातें सामने आई हैं। चोर एक बाड़े से बकरियां और एक किराना दुकान से लाखों का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, भोपालगढ़ रोड पर पशुपालक ताराचंद नायक ने अपने घर के पास बने बाड़े में बकरियां बांध रखी थीं। रात में चोर बाड़े से बकरियां चुरा ले गए। सुबह जब ताराचंद ने बाड़े में बकरियां नहीं देखीं, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
इसी तरह, रवा निवासी देवेंद्र ने बताया कि गांव में उनकी किराना की दुकान है। रात करीब 9 बजे वो दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह लौटने पर दुकान का ताला टूटा मिला। जांच करने पर दुकान से किराना का सामान, चीनी के पांच कट्टे, खांड के तीन कट्टे, चावल के चार कट्टे, सरसों, तेल और कोल्डड्रिंक सहित अन्य सामान गायब मिला।
देवेंद्र ने भी घटना की जानकारी पुलिस को दी। खेतड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। एसएचओ मोहनलाल ने बताया कि पुलिस संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदातों का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
खेतड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2119273


