सरदारशहर के खेजड़ा अगुणा में गहराया पेयजल संकट:ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 23 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी
सरदारशहर के खेजड़ा अगुणा में गहराया पेयजल संकट:ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 23 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी
सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड क्षेत्र की खेजड़ा अगुणा ग्राम पंचायत में पेयजल संकट एक बार फिर गहरा गया है। पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने मंगलवार को सरदारशहर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो 23 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
एक दिन छोड़कर हो रही पानी की आपूर्ति
गांव के अशोक कुमार मेघवाल ने बताया-खेजड़ा अगुणा की आबादी लगभग 3500 है और यहां सालों से पेयजल संकट बना हुआ है। दिसंबर से फरवरी के बीच कुछ राहत मिली थी, लेकिन मार्च-अप्रैल में स्थिति फिर बिगड़ गई है। वर्तमान में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की आपूर्ति की जा रही है, जो पर्याप्त नहीं है।
खेजड़ा अगुणा को नहीं मिल रही पानी की आपूर्ति
उन्होंने बताया-गाजूसर टंकी से खेजड़ा उत्तरादा, खेजड़ा दिखनादा और खेजड़ा अगुणा गांवों को रात के समय एक साथ पानी की आपूर्ति की जाती है। इससे किसी भी गांव में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। मजबूरी में तीनों गांवों ने आपस में पानी की बारी तय कर रखी है, लेकिन जब खेजड़ा अगुणा की बारी आती है, तब भी पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पाती।
23 अप्रैल से शुरू होगा धरना प्रदर्शन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 23 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर गंगानगर-सरदारशहर-जयपुर मेगा हाईवे जाम करने का कदम भी उठाया जाएगा। साथ ही, कुछ ग्रामीण आमरण अनशन पर भी बैठेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
पेयजल संकट के स्थायी समाधान की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द प्रभावी कदम उठाकर पेयजल संकट का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि आंदोलन की नौबत न आए। इस दौरान दिनेश कुमार, सुनील, भागीरथ, मामराज, जीवणराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2118428
