सिया गुलरिया हत्याकांड को लेकर नीमकाथाना में प्रदर्शन:SFI ने दोषियों को सजा और महिला सुरक्षा की मांग उठाई
सिया गुलरिया हत्याकांड को लेकर नीमकाथाना में प्रदर्शन:SFI ने दोषियों को सजा और महिला सुरक्षा की मांग उठाई
नीमकाथाना : नीमकाथाना में छात्र संगठन एसएफआई ने हिमाचल प्रदेश की छात्रा सिया गुलरिया की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों और नशे पर रोक लगाने की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
एसएफआई जिला महासचिव विक्रम यादव ने बताया कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की छात्रा और एसएफआई कार्यकर्ता सिया गुलरिया की कुछ लोगों ने नशे की हालत में हत्या कर दी थी। इस घटना के विरोध में एसएफआई पूरे देश में प्रदर्शन कर रहा है।
डीवाईएफआई के जिला महासचिव एडवोकेट गोपाल सैनी ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार संसद में महिलाओं को आरक्षण देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था सुधारने और शैक्षणिक संस्थानों को अपराध से दूर रखने की मांग की।
इस दौरान एसएफआई नीमकाथाना जिला महासचिव विक्रम यादव, संयुक्त सचिव किरण सैनी, दिनेश बबेरवाल, नीमकाथाना तहसील अध्यक्ष मोहित यादव, तहसील महासचिव मयंक शर्मा, दीपक रावत, निकिता कंवर, सकीना नाथ, टीना कुमावत, आकांक्षा, तनु कंवर, खुशबू योगी, लक्ष्मी योगी सहित कई अन्य छात्र मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2116240

