[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

48 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

48 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

चूरू पुलिस की कुशल कार्रवाई, फिरौती मांगने वाले बदमाश दबोचे

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू पुलिस ने महज 48 घंटे में अपहरण के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बेहतरीन टीमवर्क और कुशल पुलिसिंग का उदाहरण माना जा रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि 17 अप्रैल को रतननगर निवासी रूकमानंद सैनी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गली में खड़ी एक कार से दो युवक उतरे और मारपीट कर उन्हें जबरन कार में डालकर अपहरण कर ले गए। आरोपियों ने उनके हाथ-पैर बांधकर आंख और मुंह पर टेप लगा दी।

परिजनों द्वारा तलाश के बाद 18 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसी बीच अपहृत के मोबाइल से कॉल कर बदमाशों ने डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कई टीमें गठित कर जांच शुरू की। चूरू, रतननगर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, सीकर से लेकर हरियाणा के भिवानी तक करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साइबर तकनीक और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का रूट चार्ट तैयार किया गया।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 19 अप्रैल को हरियाणा के भिवानी से रूकमानंद सैनी को सकुशल मुक्त करा लिया। इस दौरान आरोपी मनोज व्यास (निवासी रामगढ़, सीकर) और आशीष पांचाल (निवासी इंदौर, मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बार-बार मोबाइल स्विच ऑफ कर लोकेशन छिपाने की कोशिश कर रहे थे। वे अलग-अलग स्थानों से कॉल कर पुलिस को गुमराह करते रहे।

मुख्य आरोपी मनोज व्यास पहले भी अपहरण के मामले में आरोपी रह चुका है। उसके खिलाफ गुजरात में भी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस ने पूरे ऑपरेशन को पूरी तरह गोपनीय रखा, ताकि अपहृत की जान को खतरा न हो। टीम ने वेश बदलकर भी आरोपियों की निगरानी की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है, जहां से उन्हें रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles