ब्राह्मण समाज को छात्रावास के लिए 1500 वर्गमीटर भूमि आवंटित
35 साल का इंतजार खत्म, झुंझुनूं में बनेगा छात्रावास
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राज्य सरकार ने सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ब्राह्मण समाज की पंजीकृत संस्था विप्र कल्याण संस्थान को छात्रावास निर्माण हेतु 1500 वर्गमीटर भूमि आवंटित की है। लंबे समय से लंबित इस मांग के पूर्ण होने पर समाज में हर्ष का माहौल है।
बताया गया कि शहर मुख्यालय पर ब्राह्मण समाज द्वारा पिछले करीब 35 वर्षों से भवन एवं छात्रावास के लिए भूमि की मांग की जा रही थी। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा यह मांग पूरी की गई है।
संस्थान के प्रयासों से मिली सफलता
यह उपलब्धि संस्थान के अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, मंत्री उमाशंकर महमिया, संरक्षक जयप्रकाश शर्मा, रामगोपाल महमिया, राकेश सहल और विकास पुरोहित सहित पदाधिकारियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
परशुराम जयंती पर किया पूजन
परशुराम जयंती के अवसर पर सेठ मोतीलाल स्टेडियम के पीछे स्थित आवंटित भूमि पर भगवान परशुराम का पूजन कर जन्मोत्सव मनाया गया।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
संस्थान अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने बताया कि इस भूमि पर शीघ्र ही भव्य छात्रावास और भवन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।
विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
प्रस्तावित छात्रावास में जिलेभर के विद्यार्थी रहकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। यह पहल न केवल शिक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। इस निर्णय पर समाज के लोगों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2116116


