[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी भूषण सम्मान मिलने पर खेतड़ी में पर्यावरण प्रेमी गोपाल कृष्ण शर्मा का अभिनंदन, प्रबुद्ध जनों ने किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शेखावाटी भूषण सम्मान मिलने पर खेतड़ी में पर्यावरण प्रेमी गोपाल कृष्ण शर्मा का अभिनंदन, प्रबुद्ध जनों ने किया सम्मान

शेखावाटी भूषण सम्मान मिलने पर खेतड़ी में पर्यावरण प्रेमी गोपाल कृष्ण शर्मा का अभिनंदन, प्रबुद्ध जनों ने किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पर्यावरण प्रेमी गोपाल कृष्ण शर्मा को शेखावाटी भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने पर कस्बे के वार्ड नंबर 3 में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रबुद्ध जनों ने उनका भव्य अभिनंदन किया।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राघवेंद्र पाल ने बताया कि समारोह में पूर्व पालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी मुख्य अतिथि रहीं।

इस दौरान ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदीप कुमार सुरोलिया, कुमावत समाज अध्यक्ष रामावतार वर्मा, पूर्व पार्षद लीलाधर सैनी व मूलचंद सैनी, पूर्व लोकपाल महावीर प्रसाद तोगड़िया, मदन सिंह किरोड़ीवाल, डॉ. अंबेडकर मेघवंशी विकास संस्थान के पूर्व अध्यक्ष नागरमल ढीकवाल, भवानी शंकर शर्मा, रमेश तिवाड़ी, प्रदीप मिश्रा, रेवती प्रसाद सैनी और ऋषि सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान सभी अतिथियों ने गोपाल कृष्ण शर्मा को शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि गीता देवी सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि गोपाल कृष्ण शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर न केवल खेतड़ी बल्कि पूरे झुंझुनूं जिले और शेखावाटी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के अंत में मनजीत जलन्द्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन अरविंद मिश्रा ने किया।

Related Articles