रींगस में स्कूल बस ने कार को मारी टक्कर, श्याम भक्त बाल-बाल बचे
रींगस में स्कूल बस ने कार को मारी टक्कर, श्याम भक्त बाल-बाल बचे
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस के सिटी बस स्टैंड पर गुरुवार को एक हादसा हो गया, जब बावड़ी स्थित गुरुकृपा स्कूल की बस ने श्याम भक्तों की कार को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब स्कूल की ओर से विद्यार्थियों का विजय जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पास से गुजर रही कार को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। हादसे में कार सवार श्याम भक्तों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए सिटी बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2115524


