[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक सहारण ने बाल विवाह रोकथाम पोस्टर का विमोचन किया:चूरू में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधायक सहारण ने बाल विवाह रोकथाम पोस्टर का विमोचन किया:चूरू में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत

विधायक सहारण ने बाल विवाह रोकथाम पोस्टर का विमोचन किया:चूरू में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : चूरू में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकथाम के लिए सतर्कता दिवस मनाया गया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर विधायक हरलाल सहारण ने बाल विवाह रोकथाम संबंधी पोस्टर का विमोचन किया।

उन्होंने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ की शुरुआत भी की। इस अभियान में बाल अधिकारिता विभाग, बाल विवाह निषेध अधिकारी, पुलिस प्रशासन और आशा यूनिटों ने सहयोग करते हुए बाल विवाह की रोकथाम का संकल्प दोहराया।

विधायक हरलाल सहारण ने बताया कि जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाहों की रोकथाम के लिए राजस्थान महिला कल्याण मंडल संस्था लगातार सक्रिय है। यह संस्था जिला प्रशासन, पंचायतों, स्कूलों और धर्मगुरुओं के साथ मिलकर चूरू को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब तक हजारों लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई जा चुकी है और अक्षय तृतीया जैसे संवेदनशील अवसरों पर प्रशासन व सरकार के सहयोग से विशेष अभियान चलाए जाते हैं।

राजस्थान महिला कल्याण मंडल के निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने जोर देकर कहा कि अक्षय तृतीया जैसे शुभ दिन की आड़ में बाल विवाह जैसे अपराध को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। जिला समन्वयक रुकैया पठान ने बताया कि नाबालिग बच्चों का विवाह बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत एक दंडनीय अपराध है।

रुकैया पठान ने स्पष्ट किया कि इस अपराध में किसी भी रूप में शामिल होने या सेवाएं देने पर दो वर्ष तक की कैद, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बाराती, लड़की पक्ष के लोग, कैटरर, डेकोरेटर, हलवाई, माली, बैंड-बाजा संचालक, मैरिज हॉल मालिक, तथा विवाह संपन्न कराने वाले पंडित और मौलवी भी इस अपराध में संलिप्त माने जा सकते हैं। जागरूकता अभियानों के कारण अब लोग स्वयं बाल विवाह की सूचना प्रशासन को दे रहे हैं, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो पा रही है।

इस अवसर पर पदम सिंह राठौड़, असगर अली जोइया, चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक पन्ने सिंह, अभिषेक चोटिया, रिजवान खान, सुमन चोपड़ा, राजेंद्र चोपड़ा और उदय सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles