युवक ने 6 गाड़ियों के शीशे तोड़े:दुकानों के ताले तोड़ने की भी कोशिश की, मानसिक स्थिति ठीक नहीं
युवक ने 6 गाड़ियों के शीशे तोड़े:दुकानों के ताले तोड़ने की भी कोशिश की, मानसिक स्थिति ठीक नहीं
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में रविवार अल सुबह एक युवक ने स्टेशन रोड पर खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। युवक ने राठी हॉस्पिटल के सामने, एसजी मार्ट के पास और स्टेशन रोड के पीछे वाली रोड पर खड़ी 6 गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं। कई जगह घटना के सीसीटीवी सामने आए हैं, जिनमें युवक गाड़ी के नट खोलने वाला पाना हाथ में लिए नजर आ रहा है।

दीवार फांदकर घर में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े
मेडिकल व्यवसाई अनिल शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात उन्होंने अपनी गाड़ी राठी हॉस्पिटल के सामने खड़ी की थी। रविवार की सुबह युवक ने उनकी और उसके पीछे खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसी तरह दीवार फांदकर डॉक्टर शशिकांत के घर खड़ी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। युवक ने सिटी सेंटर में दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश भी की।
जानकारी के अनुसार युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसने रविवार की सुबह 4 से 6 बजे के बीच सारी घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2111929


