[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राउमावि महनसर में ‘परिंडा लगाओ अभियान’ का आगाज़, नवप्रवेशितों का स्वागत व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

राउमावि महनसर में ‘परिंडा लगाओ अभियान’ का आगाज़, नवप्रवेशितों का स्वागत व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

राउमावि महनसर में ‘परिंडा लगाओ अभियान’ का आगाज़, नवप्रवेशितों का स्वागत व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

महनसर  : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महनसर में गुरुवार को भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के संरक्षण हेतु ‘परिंडा लगाओ अभियान’ की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाचार्य जयराम जांगिड़ ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 11 परिंडे लगाए गए और विद्यार्थियों को अपने-अपने घरों में भी पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के तहत सत्र 2026-27 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ ही विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को घर-घर जाकर सम्मानित करने की सराहनीय पहल भी की गई।

उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों दिव्या कंवर, महज़बीन, जास्मिन बानो तथा माध्यमिक परीक्षा के प्रतिभाशाली विद्यार्थी फरहान, इकरा बानो, सबिया अज़ीज़ और सुमित कुमार को उनके परिजनों सहित माला व साफा पहनाकर तथा फ्लैक्स भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन अशफाक अली बिसाऊ ने किया। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य रमा शर्मा, इकबाल हुसैन, व्याख्याता महेंद्र सिंह लाम्बा, रमेश कुमार मीणा, प्रकाशचंद्र धौलपुरिया, बबीता, सरिता फगेड़िया, विद्याधर सिंह, शायर कंवर, राधाकृष्ण, रामेश्वरदयाल धौलपुरिया, सुल्तान सिंह सहित विद्यालय स्टाफ व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles