[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं की बेटी आंचल रंगटा ने रचा इतिहास, RAS में 90वीं रैंक हासिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं की बेटी आंचल रंगटा ने रचा इतिहास, RAS में 90वीं रैंक हासिल

झुंझुनूं की बेटी आंचल रंगटा ने रचा इतिहास, RAS में 90वीं रैंक हासिल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान की प्रतिष्ठित आरएएस परीक्षा में झुंझुनूं की होनहार बेटी आंचल रंगटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

बहीवाड़ी निवासी आंचल, रविकांत रंगटा और अनीता रंगटा की पुत्री हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के दम पर यह मुकाम हासिल किया। हजारों अभ्यर्थियों के बीच टॉप 100 में स्थान बनाना उनकी लगन और समर्पण को दर्शाता है।

परिवार ने जताई खुशी
आंचल की सफलता पर परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। दादा स्व. चंडी प्रसाद रुंगटा एवं दादी शकुंतला देवी रुंगटा का आशीर्वाद, ताऊ स्व. मुरारी लाल रुंगटा एवं ताई सरला रुंगटा का स्नेह और माता-पिता के सहयोग को आंचल ने अपनी सफलता का श्रेय दिया।

युवाओं के लिए बनी प्रेरणा
आंचल की इस उपलब्धि ने झुंझुनूं की बेटियों और युवाओं को नई प्रेरणा दी है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

बधाइयों का तांता
उनकी इस सफलता पर परिजनों, समाज के लोगों और विभिन्न संगठनों की ओर से बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles