[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिरमी मे जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल मिटिंग का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिरमी मे जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल मिटिंग का आयोजन

बिरमी मे जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल मिटिंग का आयोजन

बिसाऊ : कस्बे की निकटवर्ती ग्राम पंचायत बिरमी की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया! इस दौरान कलेक्टर ने आम जन की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। राधेश्याम मेघवाल ढाणी चारण के घर का पट्टा ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा मनोहर शर्मा को जारी कर दिया गया। जिससे निरस्त करने का आदेश दिया गया।

ग्रांम पंचायत द्वारा घुमंतू जाति के पट्टों का सीमा ज्ञान सही किया गया था। जिसका ग्राम विकास अधिकारी व पटवारी को मौके पर ही निर्देश किया गया। ग्राम हमीरवास में पीएचडी विभाग से ट्यूबवेल निर्माण हेतु मौके पर ही बनवाने का आदेश दिया गया। हमीरवास मेघवाल समाज कल्याण भवन का अधूरा कार्य पूर्ण करने हेतु सरपंच को आदेश किया। गंदा पानी ग्राम बिरमी के निस्तारण हेतु मौके पर आश्वासन दिया गया।

निजी इंग्लिश मीडियम विद्यालयो के द्वारा किताबो व युनिफॉर्म की मनमानी रेट व आरटी में निजी विधालयो के द्वारा एडमिशन ना लेंने की शिकायत को लेकर शिक्षा अधिकारियों को जांच के आदेश दिएं। रात्रि चौपाल में जिला मुख्य कार्यकारी कैलाश चंद्र उपखंड अधिकारी मुनेश कुमारी, डिप्टी हरिसिंह धायल, आरटीओ अधिकारी शेर सिंह,विकास अधिकारी अमित कुमार, सीआई शेर सिंह राठौड़,सरपंच छगन सिंह, पंचायत समिति सदस्य किरोड़ीमल पायल व ग्रामीण जन तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

Related Articles