[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रात्रि चौपाल में तुरंत समाधान, घुमंतु परिवारों को मिला भूखण्ड का कब्जा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रात्रि चौपाल में तुरंत समाधान, घुमंतु परिवारों को मिला भूखण्ड का कब्जा

बिरमी ग्राम पंचायत में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, वर्षों पुरानी समस्या का मौके पर समाधान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : ग्राम पंचायत बिरमी में आयोजित रात्रि चौपाल आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभरी। चौपाल के दौरान चार घुमंतु सांसी परिवारों ने उन्हें आवंटित पट्टों की भूमि का वास्तविक कब्जा दिलाने की मांग रखी, जिस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समाधान सुनिश्चित किया।

परिवारों ने बताया कि उन्हें पूर्व में भूमि के पट्टे तो जारी कर दिए गए थे, लेकिन अब तक जमीन का भौतिक कब्जा नहीं मिल पाया था। इस पर जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही ग्राम पंचायत प्रशासन, विकास अधिकारी एवं तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भूमि का सीमांकन कर पात्र परिवारों को तुरंत कब्जा दिलाया जाए और इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

कलेक्टर के निर्देशों के बाद प्रशासन हरकत में आया और शुक्रवार को ही उपखंड स्तर के अधिकारियों ने वीडीओ व पटवारी को मौके पर भेजकर सीमांकन की प्रक्रिया पूरी करवाई। इसके बाद संबंधित घुमंतु परिवारों को उनके भूखण्ड का भौतिक कब्जा सौंप दिया गया।

भूमि प्राप्त करने वाले लाभार्थियों शांति देवी, विजय सिंह, प्रभुदयाल एवं मोहर सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान से अब उन्हें स्थायी आवास और बेहतर जीवन की उम्मीद जगी है।

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, उपखंड अधिकारी मुनेश कुमारी, खंड विकास अधिकारी अमित चौधरी एवं तहसीलदार शेर सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रात्रि चौपाल के इस उदाहरण ने साबित किया कि प्रशासनिक स्तर पर संवेदनशीलता और तत्परता से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान संभव है, विशेषकर वंचित वर्गों के लिए यह पहल बेहद राहतकारी साबित हो रही है।

Related Articles