सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति रहे सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के महान संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद और दार्शनिक थे। उन्होंने अपने ज्ञान और विचारों से देश-विदेश में भारत का गौरव बढ़ाया। उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 1954 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था।
उन्होंने बताया कि राधाकृष्णन ने वर्ष 1952 से 1962 तक देश के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा 1962 से 1967 तक राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दीं। उनका जीवन शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह ढाका, शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, महेंद्र धायल, पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमासिया, राजकुमार झटावा, बजरंग सिंह ख्याली, इंद्राज सिंह पूनिया, हरीश गोयल, नरेंद्र सिंह शेखावत, कृष्ण कुमार पुरोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2107132


