सरदारशहर में सड़क जर्जर, लोग परेशान:पुलिस थाने से कच्चा बस स्टैंड तक उखड़ी, ऑटो चालकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सरदारशहर में सड़क जर्जर, लोग परेशान:पुलिस थाने से कच्चा बस स्टैंड तक उखड़ी, ऑटो चालकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस थाने से कच्चा बस स्टैंड तक की मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब है। जर्जर सड़क और गड्ढों के कारण वाहन चालकों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे।
शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर जगह-जगह सड़क उखड़ गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों और ऑटो चालकों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और नगर परिषद को अवगत कराया जा चुका है।
ऑटो चालक सुरेंद्र ने बताया कि बार-बार शिकायतें करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि सड़क की मरम्मत तुरंत नहीं करवाई गई, तो ऑटो चालक विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
चालकों ने यह भी बताया कि पहले भी विरोध प्रदर्शनों के बाद सड़क की रि-कारपेटिंग की गई थी, लेकिन वह कुछ ही समय में फिर से खराब हो जाती है। इससे समस्या स्थायी रूप से हल नहीं हो पाती और लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ती है।
इस संबंध में सरदारशहर नगर परिषद के आयुक्त मगराज डूडी ने कहा कि सड़क की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका स्थायी समाधान करवाया जाएगा।
शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मुख्य मार्ग की स्थायी मरम्मत सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि इससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और यातायात सुचारु रूप से चल पाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2107133


