तारानगर में जुआ खेलते 9 लोग गिरफ्तार:घर से 54 हजार 860 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त
तारानगर में जुआ खेलते 9 लोग गिरफ्तार:घर से 54 हजार 860 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त
तारानगर : चूरू जिले के तारानगर में पुलिस ने एक घर में छापा मारकर ताश के पत्तों पर जुआ खेलते नौ लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से 54 हजार 860 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि जिले भर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशिक्षु आरपीएस और तारानगर थानाधिकारी स्वाति बूरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़ के पास एक घर की छत पर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा। मौके पर नौ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए पाए गए, जिन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में याकूब तेली, रामकुमार, ईशाक मोहम्मद, महावीर, खींवकरण मेघवाल, भंवर सिंह, मनोज कुमार, चेतराम और मोसमदीन शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेश कुमार यादव कर रहे हैं। यह पूरी कार्रवाई एसपी निश्चय प्रसाद एम के नजदीकी सुपरविजन में हुई। उन्होंने बताया कि अवैध जुए-सट्टे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आरपीएस तारानगर थानाधिकारी स्वाति बूरी, एसआई सुरेश कुमार यादव, एसआई सत्यप्रकाश, एएसआई विजय सिंह, एएसआई हरिदान, हेड कॉन्स्टेबल भैंरूसिंह, सुरेश कुमार और कॉन्स्टेबल बलवान सिंह, सोमवीर व बलजिंदर कुमार आदि शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2107296


