[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में 3 गोवंश में दिखे लंपी के लक्षण:पशुपालकों की चिंता बढ़ी, पशुपालन विभाग ने लगाया टीका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में 3 गोवंश में दिखे लंपी के लक्षण:पशुपालकों की चिंता बढ़ी, पशुपालन विभाग ने लगाया टीका

पाटन में 3 गोवंश में दिखे लंपी के लक्षण:पशुपालकों की चिंता बढ़ी, पशुपालन विभाग ने लगाया टीका

पाटन : पाटन क्षेत्र में गोवंश में लंपी बीमारी के लक्षण दोबारा सामने आए हैं। ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा में निराश्रित पशुओं में ये लक्षण देखे गए हैं, जिससे पशुपालकों में चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में तीन से चार निराश्रित गोवंश में लंपी के शुरुआती लक्षण मिले हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि यह बीमारी तेजी से फैल सकती है। बता दें.. तीन वर्ष पहले भी इस क्षेत्र में लंपी बीमारी के कारण सैकड़ों गोवंश की मौत हो गई थी।

3 गायों में मिले लक्षण

पशुपालन विभाग के पशुधन निरीक्षक विकास सैनी ने बताया- गांव में तीन गायों में लंपी के लक्षण पाए गए हैं। इन संक्रमित गायों का तत्काल टीकाकरण कर दिया गया है। लंपी स्किन डिजीज (LSD) गायों और भैंसों को प्रभावित करने वाली एक गंभीर संक्रामक वायरल बीमारी है, जो कैप्रीपॉक्स वायरस से फैलती है। इसके मुख्य लक्षणों में त्वचा पर 2-5 सेमी की गांठें, पैरों में सूजन, आंखों और नाक से पानी आना, मुंह से लार टपकना और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं।

इस बीमारी से पशुओं को तेज बुखार आता है और उनके दूध उत्पादन में कमी आती है। यह मच्छरों, मक्खियों, सीधे संपर्क और दूषित चारे-पानी के माध्यम से फैलती है, और गंभीर मामलों में घातक सिद्ध हो सकती है।

Related Articles