शिमला उप-डाकघर में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित, वीरेंद्र सिंह को दी गई विदाई
शिमला उप-डाकघर में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित, वीरेंद्र सिंह को दी गई विदाई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा
शिमला : स्थानीय उप-डाकघर में कार्यरत उप-डाकपाल वीरेंद्र सिंह के खेतड़ी कोर्ट में स्थानांतरण होने पर एक भव्य विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाकघर के समस्त कर्मचारियों ने वीरेंद्र सिंह के सफल कार्यकाल की सराहना की और उन्हें भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त उप-डाकपाल रामानंद शर्मा ने की। समारोह के दौरान जहाँ विदा हो रहे उप-डाकपाल का सम्मान किया गया, वहीं विभाग में नव-आगंतुक उप-डाकपाल रवि अग्रवाल का भी माला और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामानंद शर्मा ने कहा कि वीरेंद्र सिंह एक अत्यंत ईमानदार और साफ छवि वाले अधिकारी रहे हैं।
उन्होंने हमेशा अपने कार्य को सर्वोपरि माना और समय की पाबंदी के साथ ग्रामीणों की सेवा की। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए क्षेत्र के लोग उन्हें सदैव याद रखेंगे।साथ ही, उन्होंने नव-आगंतुक अधिकारी रवि अग्रवाल का परिचय देते हुए कहा कि वे भी समय के पाबंद और एक ईमानदार छवि के पोस्टमास्टर हैं, जिनसे विभाग और जनता को काफी अपेक्षाएँ हैं।
विदाई समारोह के दौरान सहकर्मियों ने वीरेंद्र सिंह के साथ बिताए पलों को साझा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान डाकघर परिसर में हर्षोल्लास और विदाई की आत्मीयता का माहौल बना रहा। इस अवसर पर शाखा डाक पाल देवेंद्र शर्मा होशियार सिंह सचिन कुमार हरकेश नवीन सोलंकी पूर्ण सिंह सीताराम शर्मा जले सिंह अजीत कुमार ABPM दीपक शर्मा देवेंद्र प्राधिकृत अभिकर्ता सुरेंद्र दीपक कुमार महेंद्र प्रजापत आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2103113


