[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार:खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर किया था हमला, लाठी-सरियों से किए थे वार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार:खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर किया था हमला, लाठी-सरियों से किए थे वार

खेतड़ी में हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार:खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर किया था हमला, लाठी-सरियों से किए थे वार

खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रंवा निवासी प्रदीप गुर्जर को इस मामले में पकड़ा गया है। पुलिस ने इससे पहले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था और एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया था।

थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि ये घटना 9 अप्रैल को शाम करीब 6:30 बजे हुई थी। रंवा निवासी विजेंद्र कुमार ने 10 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बड़ा भाई राजेश कुमार खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था।

इसी दौरान उनके गांव का रतन सिंह पुत्र रूपचंद अपने तीन अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर खेत पर पहुंचा। उनके हाथों में लाठी और लोहे का सरिया था। उन्होंने खेत में घुसकर राजेश कुमार पर लाठियों और सरियों से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

राजेश कुमार के सिर, बाएं हाथ, दोनों पैरों और बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोटें आईं। राजेश कुमार ने बताया कि रतन सिंह ने उसके सिर और आंख पर लोहे के सरिये से वार किया, जबकि उसके तीनों साथियों ने लाठियों से हाथ और पैरों पर हमला किया। हमलावर जाते समय कह रहे थे कि उन्होंने स्कूल के मामले में विरोध का बदला लिया है। गंभीर रूप से घायल राजेश कुमार को तुरंत राज अस्पताल सिंघाना में भर्ती कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने पहले एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से प्रदीप गुर्जर फरार चल रहा था।

पुलिस ने अब फरार चल रहे रंवा निवासी प्रदीप गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, एएसआई विनोद कुमार, कॉन्स्टेबल अनिल और मंजीत शामिल थे।

Related Articles