निहालोठ में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी:जेवरात और नकदी चुराई, लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश
निहालोठ में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी:जेवरात और नकदी चुराई, लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश
पचेरीकलां : पचेरीकलां थाना क्षेत्र के ढाणी निहालोठ गांव में सूने मकान से चोरी का मामला सामने आया है। चोर जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित अशोक कुमार ने इस संबंध में थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल को उनका परिवार गांव के स्कूल में आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया।
चोरों ने कमरों में रखा सामान बिखेर दिया और संदूक व अटैची के ताले तोड़ दिए। जब परिवार वापस लौटा, तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। अटैची में रखे सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 10 हजार रुपए नकद गायब थे। जेवरात की डिब्बियां खाली मिलीं। परिवार को चोरी का पूरा पता अगले दिन 15 अप्रैल को संदूक की जांच करने पर चला।
ग्रामीणों का कहना है कि ढाणी निहालोठ में पहले भी तीन-चार बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। गांव में सार्वजनिक कार्यक्रमों, जैसे मेलों या जयंती समारोहों के दौरान, जब अधिकांश लोग घरों से बाहर होते हैं, चोर सूने मकानों को निशाना बनाते हैं।
लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और पुलिस की कार्रवाई पर उनका भरोसा कम हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। थानाधिकारी बनवारीलाल यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2102215


