[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद थाना पुलिस ने हार्डकोर अपराधी मुकेश सौंथलिया को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद थाना पुलिस ने हार्डकोर अपराधी मुकेश सौंथलिया को किया गिरफ्तार

हार्डकोर अपराधी के विरुद्ध संगीन धाराओं में कुल 30 प्रकरण दर्ज, घटना में काम में ली गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी की जप्त

जाजोद : जाजोद थाना पुलिस ने जिला स्तरीय हार्डकोर अपराधी मुकेश बाजिया उर्फ मुकेश सौंथलिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न थानों में करीब 30 गंभीर मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी गिरधारीलाल ने बताया कि 10 अप्रैल की रात आरोपी ने ज्ञानपुरा निवासी 72 वर्षीय कालूराम के घर में घुसकर उन पर हमला किया था। जमीन विवाद के चलते आरोपी ने कालूराम के गले में रस्सी डालकर जान से मारने का प्रयास किया और मारपीट कर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में श्रीमाधोपुर, रींगस, खाटूश्यामजी और दांतारामगढ़ क्षेत्रों में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी मुकेश सौंथलिया को दांतारामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में एएसआई भीमराज, धर्मेंद्र, कांस्टेबल देशराज, नरेश कुमार और महेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles