नारी शक्ति वंदन पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, महिलाओं के अधिकारों पर दिया जोर
नारी शक्ति वंदन पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, महिलाओं के अधिकारों पर दिया जोर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं के सम्मान को समर्पित नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत बुधवार को शहर के गांधी चौक से नारी शक्ति वंदन पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पदयात्रा का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और सशक्त समाज का निर्माण करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और देश के विकास में बराबरी से योगदान दे रही हैं। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को समाज की प्राथमिकता बताते हुए सभी से सहयोग की अपील की।
इस दौरान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को विधानसभा और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
जनप्रतिनिधियों ने दिखाई मौजूदगी
पदयात्रा को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, पदयात्रा प्रभारी एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. अरुणा सिहाग सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। अंत में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2100011


