[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजेटी विश्वविद्यालय में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया विधिक कौशल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेजेटी विश्वविद्यालय में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया विधिक कौशल

जेजेटी विश्वविद्यालय में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया विधिक कौशल

झुंझुनूं : जेजेटी विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सहयोग से मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावहारिक विधिक ज्ञान, तार्किक क्षमता एवं प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य निर्णायक मंडल के रूप में निदेशक उमा विशाल टिबड़ेवाला, कुलपति डॉ. मधु गुप्ता एवं मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता उपस्थित रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के तर्क-वितर्क, प्रस्तुतिकरण शैली एवं विधिक समझ का गहन मूल्यांकन करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

डीन डॉ. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधि शिक्षा के व्यावहारिक पक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला और ऐसे आयोजनों को समग्र विकास के लिए उपयोगी बताया।

संयोजन में दिखी उत्कृष्ट टीमवर्क
मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन संयोजक डॉ. आशिमा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विधिक ज्ञान एवं वाद-विवाद कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर सहायक कुलसचिव (अकादमिक) डॉ. धर्मेन्द्र कौशिक, डॉ. रामप्रताप सैनी, डॉ. शिव कुमार, डॉ. विजयमाला, डॉ. यूसुफ अली, डॉ. कंचन, डॉ. विनीता, डॉ. सपना, डॉ. दिनेश, डॉ. वसीम तथा सुधीर सहित कई प्राध्यापक मौजूद रहे।

Related Articles