प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने खाटूश्यामजी में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की मांगी कामना
प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने खाटूश्यामजी में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की मांगी कामना
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटूश्यामजी में प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया।
मंदिर पहुंचने पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने प्रभारी मंत्री का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम मोनिका सामोर व पटवारी रोहिताश सैपट ने भी उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका ईओ ओमप्रकाश चौधरी, किसान नेता मोहन मालविया सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मीडिया के सवालों से बनाई दूरी
दर्शन के दौरान प्रभारी मंत्री संजय शर्मा मीडिया के सवालों से दूरी बनाते नजर आए। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और बिना बातचीत किए ही आगे बढ़ गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2100020


