[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में आईजी की क्राइम मीटिंग: 2-3 महीने में नशा मुक्त होगा जिला, मादक पदार्थ सप्लायर्स पर संगठित अपराध के केस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में आईजी की क्राइम मीटिंग: 2-3 महीने में नशा मुक्त होगा जिला, मादक पदार्थ सप्लायर्स पर संगठित अपराध के केस

सीकर में आईजी की क्राइम मीटिंग: 2-3 महीने में नशा मुक्त होगा जिला, मादक पदार्थ सप्लायर्स पर संगठित अपराध के केस

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने बुधवार को सीकर पुलिस लाइन स्थित अन्वेषण भवन में जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम समीक्षा बैठक ली। बैठक में आपराधिक मामलों, आर्म्स एक्ट, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था एवं ब्लैक स्पॉट सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

आईजी राहुल प्रकाश ने कहा कि सीकर जिले में पुलिस का कार्य सराहनीय रहा है और कई मामलों में जिले की प्रदेश स्तर पर बेहतर रैंकिंग है। हालांकि जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, वहां अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सप्लायर्स पर होगी बड़ी कार्रवाई
आईजी ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। सप्लायर्स की पहचान कर उनके खिलाफ संगठित अपराध के तहत मुकदमे दर्ज किए जाएंगे और उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। उन्होंने लक्ष्य तय करते हुए कहा कि अगले दो-तीन महीनों में सीकर को नशा मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

विदेश से धमकी देने वालों पर लुक आउट नोटिस
व्यापारियों और उद्योगपतियों को विदेश में बैठे बदमाशों द्वारा मिल रही धमकियों पर आईजी ने कहा कि ऐसे मामलों में स्थानीय सहयोगियों की पहचान कर कार्रवाई की जा चुकी है। विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ एजीटीएफ के माध्यम से लुक आउट नोटिस जारी किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें पकड़कर भारत लाने की कार्रवाई की जाएगी।

बम धमकियों पर बोले- घबराने की जरूरत नहीं
प्रदेश में लगातार मिल रही बम धमकियों को लेकर आईजी ने कहा कि अब तक ऐसी धमकियों का कोई वास्तविक परिणाम सामने नहीं आया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे डरें नहीं। पुलिस द्वारा सभी मामलों में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत जांच की जा रही है और तकनीकी स्तर पर आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

बैठक में रहे मौजूद अधिकारी
क्राइम मीटिंग में एसपी प्रवीण नायक नूनावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह सहित जिले के सभी अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Related Articles