[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर पहुंचे श्याम दरबार, देश की खुशहाली की मांगी कामना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर पहुंचे श्याम दरबार, देश की खुशहाली की मांगी कामना

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर पहुंचे श्याम दरबार, देश की खुशहाली की मांगी कामना

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटूश्यामजी में बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।

मंदिर पहुंचने पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने उनका श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

“हारे का सहारा है बाबा श्याम”
मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में गौतम गंभीर ने कहा कि जो व्यक्ति हार जाता है, वह बाबा के दरबार में आता है और बाबा ही सबका सहारा हैं, इसलिए उन्हें ‘हारे का सहारा’ कहा जाता है। हालांकि उन्होंने क्रिकेट से जुड़े सवालों पर कोई टिप्पणी नहीं की।

सेल्फी लेने की मची होड़
गौतम गंभीर के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। इस दौरान प्रशंसकों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई, जिससे मंदिर परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Related Articles