सीकर में महिला से दिनदहाड़े गहने छीने:कपड़े खरीदने के लिए आई थी, 3 युवक नई दुकान के बहाने सूनी गली में ले गए
सीकर में महिला से दिनदहाड़े गहने छीने:कपड़े खरीदने के लिए आई थी, 3 युवक नई दुकान के बहाने सूनी गली में ले गए
सीकर : सीकर के कोतवाली थाना इलाके में महिला से मादलिया और रुपए छीनने का मामला सामने आया है। महिला गांव से कपड़े खरीदने के लिए सीकर आई थी। इसी दौरान मार्केट में तीन युवक मिले। जो नई दुकान के बहाने सूनी गली में ले गए। फिर वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक महिला को अपने साथ आगे ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
सीकर के धोद एरिया के रेवासी गांव के रहने वाले कैलाश सिंह ने बताया- उनकी मां लिछमा कंवर 13 अप्रैल को कपड़े खरीदने के लिए सीकर आई थी। उन्हें सीकर के सुभाष चौक में तीन आदमी मिले। जो कहने लगे कि एक नई दुकान खुली है। जहां पर थोक में कपड़े सस्ते मिलते हैं।
25 हजार रुपए और गहने छीने
इसके बाद तीनों लड़के महिला को अपने साथ बनारसी मेमोरियल हॉस्पिटल वाली सुनसान गली में आगे लेकर चले गए। मौका पाकर महिला से 25 हजार रुपए और सोने का मादलिया लेकर फरार हो गए। इसके बाद महिला एक दुकान पर आई और अपने बेटे को कॉल करके घटना के बारे में बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2100424


