[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में स्कॉर्पियो और बोलेरो की टक्कर:घुमाव पर हुआ हादसा, घायलों को कोटपूतली अस्पताल में कराया भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में स्कॉर्पियो और बोलेरो की टक्कर:घुमाव पर हुआ हादसा, घायलों को कोटपूतली अस्पताल में कराया भर्ती

पाटन में स्कॉर्पियो और बोलेरो की टक्कर:घुमाव पर हुआ हादसा, घायलों को कोटपूतली अस्पताल में कराया भर्ती

पाटन : पाटन क्षेत्र के कोटपूतली रोड पर बुधवार को एक स्कॉर्पियो और बोलेरो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें कोटपूतली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घुमाव पर दो गाड़ियों की टक्कर

जानकारी के अनुसार, चिमनपुरा निवासी स्कॉर्पियो सवार बालेश्वर धाम जाने के लिए कोटपूतली से पाटन की ओर आ रहे थे। वहीं, बोलेरो में सवार सीताराम मीणा अपने साले की 19 अप्रैल को होने वाली शादी के लिए बच्चों को कपड़े दिलाने स्यालोदड़ा से कोटपूतली जा रहे थे। इसी दौरान एक घुमाव पर दोनों गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार तीन लोग और बोलेरो में सवार तीन बच्चे घायल हुए हैं।

कोटपूतली अस्पताल में कराया भर्ती

टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पाटन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को कोटपूतली अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज जारी है।

Related Articles