डीबी अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय लैब साइंस डे मनाया गया:माइक्रोस्कोप आविष्कारक जकारिया जेन्सन को दी श्रद्धांजलि
डीबी अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय लैब साइंस डे मनाया गया:माइक्रोस्कोप आविष्कारक जकारिया जेन्सन को दी श्रद्धांजलि
चूरू : चूरू के डीबी अस्पताल की केंद्रीय प्रयोगशाला में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय लैब साइंस डे मनाया गया। यह दिवस लैब टेक्नीशियन डे के रूप में भी जाना जाता है, जो माइक्रोस्कोप के आविष्कारक जकारिया जेन्सन की स्मृति को समर्पित है। इस अवसर पर प्रयोगशाला स्टाफ ने चिकित्सा क्षेत्र में लैब तकनीशियनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में लैब प्रभारी डॉ. महिन ने कहा कि सही जांच और रिपोर्ट के बिना किसी भी बीमारी का सटीक उपचार संभव नहीं है। उन्होंने लैब तकनीशियनों को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. अंकिता सैनी और डॉ. श्वेता सुभाष राजपुरोहित ने भी आधुनिक जांच तकनीकों और सटीक निदान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान जब्बार खान ने जकारिया जेन्सन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि माइक्रोस्कोप के आविष्कार से कीटाणुओं और उनसे होने वाली बीमारियों की पहचान संभव हो सकी, जिससे चिकित्सा विज्ञान को नई दिशा मिली। अभिषेक जांगिड़ ने भी लैब तकनीशियनों की भूमिका को अहम बताया।
कार्यक्रम में जब्बार खान, अभिषेक जांगिड़, भागीरथ, समसिंह, रविना बुडानिया, सुनील कुमार, आयुष, आश्रित, हर्षवर्धन, निशाबाला, सुरेंद्र, सरफराज, गजानन और सोनिया सहित कई स्टाफ सदस्य मौजूद थे। अंत में सभी ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2100653


