सुरदास गिरावड़ी धाम में होंगे दो दिवसीय धार्मिक आयोजन
सुरदास धाम में 17 व 18 अप्रैल को होगा विशाल जागरण एवं भंडारा
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागोरा स्थित ‘सुरदास गिरावड़ी धाम’ में 17 व 18 अप्रैल 2026 को संत सुरदास जी महाराज की स्मृति में दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम में जागरण, विशाल भंडारा एवं मेले का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर श्री सूरदास सेवा समिति के लोकेश कुमार और दीपक वर्मा ने बताया कि आयोजन की शुरुआत 17 अप्रैल 2026 शुक्रवार रात्रि 8:15 बजे सांस्कृतिक संध्या से होगी, जिसमें राजस्थान और हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

संत समाधि के महंत प्रकाश महाराज ने यह दावा किया है कि बाबा के दरबार में मत्था टेकने और तांती-भभूति लेने मात्र से कैंसर, लकवा, पथरी, गांठ, गठिया, चर्म रोग जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित श्रद्धालु बाबा के दरबार में मन्नत मांग कर ठीक होने का आशीर्वाद लेते है। महंत के अनुसार यहाँ किसी तांत्रिक विद्या का प्रयोग नहीं होता, बल्कि यह केवल ‘सिद्ध संत की सकलाई’ का प्रभाव होने की मान्यता है। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के दावे मरीजों को सही समय पर उचित चिकित्सा उपचार लेने से भटका सकते हैं। फिर भी समाधि पर आने वाले श्रद्धालु ठीक होने का दावा करते हैं।
मेले की पूर्व संध्या पर विशाल भजन संध्या में गायक लोकेश जिन्दोलिया, राजपाल भाटी सहित डांसर अंजली चौधरी हरियाणा, माही शेखावाटी, चिंकू राजस्थानी भीलवाड़ा, योगिता गुजरी सीकर तथा कॉमेडी के किंग रायसल छैला मुख्य आकर्षण होंगे। जो एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। शनिवार, 18 अप्रैल को सुबह 7:15 बजे से भंडारा एवं मेला शुरू होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2209776


