पत्रकारों के धरने पर सवाल से बचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा
पत्रकारों के धरने पर सवाल से बचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
जयपुर/चूरू : राजधानी में पिछले 17–18 दिनों से चल रहे पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के धरने को लेकर जब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से वरिष्ठ पत्रकार अरूण जोशी ने सीधा सवाल किया, तो संतोषजनक जवाब देने के बजाय उन्होंने मुद्दे को टालते हुए कांग्रेस पर ही हमला बोल दिया। प्रदेशाध्यक्ष से उम्मीद थी कि वे पत्रकारों के लंबे समय से चल रहे आंदोलन पर स्पष्ट रुख रखेंगे, लेकिन उन्होंने सवाल का जवाब देने के बजाय कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पत्रकारों के दमन का हवाला देते हुए अपनी जिम्मेदारी से किनारा कर लिया।
सवाल से बचाव, जवाब में राजनीतिक पलटवार पत्रकारों के धरने को लेकर पूछे गए सीधे सवाल पर मदन राठौड़ ने न तो धरने के समाधान पर कोई ठोस बात कही और न ही आंदोलनरत पत्रकारों की मांगों पर स्पष्ट रुख अपनाया। इसके बजाय उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सरकार के समय पत्रकारों के साथ अन्याय हुआ। इस जवाब को लेकर पत्रकार जगत में नाराजगी देखी जा रही है, क्योंकि मौजूदा मुद्दे पर जवाब देने के बजाय पुराने राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को आगे बढ़ाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2106331


