[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेदड़ो की ढाणी में केक काटकर मनाया अंबेडकर जयंती समारोह निकाली रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेदड़ो की ढाणी में केक काटकर मनाया अंबेडकर जयंती समारोह निकाली रैली

खेदड़ो की ढाणी में केक काटकर मनाया अंबेडकर जयंती समारोह निकाली रैली

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : इलाके के खेदड़ो की ढाणी में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 135 वां जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए केक काटकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् निखिल रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि संवाददाता जगदीश प्रसाद महरानियां, निरंजन शर्मा, बालूराम खेदड़ महेशदान ओला, सूबेदार सुरेंद्र, कुलदीप ओला आदि रहे। समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहेब द्वारा सर्व समाज के लिए किए गए कार्यों और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर वो मसीहा थे जिन्होंने अपना परिवार दांव पर लगाकर सर्व समाज के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए भारतीय संविधान की रचना की। पूर्व सरपंच दारासिंह ने मंच के माध्यम से कार्यक्रम के आयोजकों और उपस्थित मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन रवी नारवाड़िया ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जन समुदाय को मिठाई वितरित की गई। इससे पूर्व डीजे की धुन पर नीले झंडों के साथ भव्य रैली निकाली गई।

इस दौरान अमर सिंह, ताराचंद फौजी, एडवोकेट राकेश कुमार, अध्यापक दारासिंह, भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष पवन मेघवाल, पंकज खाजपुरिया सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles