ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार तथा जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को जिला कार्यालय में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एसजेईडी उपनिदेशक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र जारी करने के लिए नेशनल पोर्टल पर अधिक से अधिक आवेदन करने का आह्वान किया।
राठौड़ ने बताया कि पहचान पत्र बनने के बाद ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण जैसी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 एवं नियम, 2020 के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। साथ ही जिले में निवासरत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से अपना पहचान पत्र बनवाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में चुटकी भाई किन्नर, सुनील कुमार सहित ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य एवं स्कोप एनजीओ के योगेश कुमार, मनीष जोशी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2210860


