धूमधाम से मनाई गई सैन जी महाराज की 726वीं जयंती
धूमधाम से मनाई गई सैन जी महाराज की 726वीं जयंती
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
रतननगर : कस्बे के सैन मंदिर में संत शिरोमणि सैन जी महाराज की 726वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सैन समाज के अध्यक्ष रतनलाल दिनोदिया की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की एकजुटता देखते ही बनी। जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या (जागरण) का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति संगीत का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के सभी प्रमुख व्यक्ति और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। महाआरती के पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष दिनोदिया ने समाज के विकास और महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096423


