अंबेडकर जयंती पर भाजपा की विचार गोष्ठी, संतोष बावरी बोलीं- समतामूलक समाज के लिए कार्य किया बाबा साहब ने
अंबेडकर जयंती पर भाजपा की विचार गोष्ठी, संतोष बावरी बोलीं-समतामूलक समाज के लिए कार्य किया बाबा साहब ने
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर जिला मुख्यालय स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भाजपा की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने की।
मुख्य वक्ता के रूप में अनुपगढ़ की पूर्व विधायक संतोष बावरी ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब एक युगपुरुष थे, जिनका लक्ष्य समतामूलक समाज का निर्माण करना था। उन्होंने विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान देश को समर्पित किया, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।
इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि बाबा साहब एक सच्चे राष्ट्रभक्त और योग्य प्रशासक थे, जिन्होंने देश के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। वहीं जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब जैसे महान व्यक्तित्व सदियों में एक बार जन्म लेते हैं, लेकिन उनके विचार सदैव जीवित रहते हैं।

एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में समरसता और समानता का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैली दूरियों को समाप्त कर आपसी सद्भाव बढ़ाने का आह्वान किया। एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत मेघवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मोर्चा लगातार बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षाविद् गजानंद खेड़ीवाल ने भी अपने विचार रखे। प्रारंभ में सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर फतेहचंद सोती, सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, राकेश तालणिया, नरेंद्र काछवाल, मोहन खारड़िया, सत्तार खान, महेंद्र न्योल, संपत सिंह, सुरेश सैन, गोपाल बालाण, अख्तर खान, आमीन खान, ओम इंदौरिया, नीरज जांगिड़, सांवरमल सैन, बाबू इस्माइल खान, ओमप्रकाश चांवरिया, फरियाद खान सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096416


