[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समरसता दिवस पर डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समरसता दिवस पर डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह संपन्न

स्वास्थ्य शिविर व व्याख्यान माला में उमड़ा सैलाब

उदयपुरवाटी : सनातन संस्कृति रक्षा समन्वयक समरसता आंदोलन एवं आनंद श्री चेतना केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि डॉ. गोविंद शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन सामाजिक समता, शिक्षा और संविधानिक मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज में समानता और शिक्षा के प्रसार पर बल दिया। मुख्य वक्ता डॉ. जनक सिंह मीणा ने व्याख्यान देते हुए उनके विचारों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिक बताया। अध्यक्षता डॉ. मोहनलाल छीपा ने की। विशिष्ट वक्ता डॉ. प्रीति जोशी ने भारतीय संविधान की विशेषताओं एवं अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि विजेंद्रसिंह इंद्रपुरा ने सामाजिक समरसता को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। विद्यार्थियों एवं कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं प्रेरक गीतों की सराहना की गई। इस अवसर पर प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य चेतना शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। डॉ.धीरेंद्र सिंह राघव, डॉ.खुशबू राठौड़, डॉ.बीके शेखावत, डॉ.अंकिता चौधरी, डॉ.नरेंद्र सिंह नरूका ने सेवाएं दी। समारोह में क्षेत्र की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा डॉ.जनक सिंह मीणा को राजस्थान अंबेडकर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। गिरधारी लाल राठी को शेखावत अंबेडकर रत्न सम्मान प्रदान किया गया। स्वामी लोकेश्वरानंद ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता और शिक्षा के प्रसार हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान ब्रह्माकुमारी सुनिता, डॉ.अनिमेष गुप्ता, तेजपाल सिंह, डॉ. प्रहलाद गुर्जर, शीशराम गोदारा, मनीराम मण्डीवाल, हरि सिंह, रिछपाल सिंह, अमित जाखड़, मेघराज पुलकित, शत्रुघ्न सिंह, प्रेमलता शर्मा, मो अली खान, बजरंग सोनी, बनवारी लाल मीणा, रिशाल पायल, सतीश मिश्रा, बिरजू महाराज, रामदेव जांगिड़, गोरधन सिंह चिराना, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, हुक्मसिंह, अजय तसीड़, रामकरण सैनी, झब्बर सिंह, रामप्रताप पुलकित, राजपालसिंह, संजय सैनी, गंगाराम मौर्य, राजेन्द्रसिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles