बाबा साहब की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक ने की मूर्ति स्थापना व लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा
बाबा साहब की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक ने की मूर्ति स्थापना व लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा
उदयपुरवाटी : कस्बे के 7 बत्ती चौक में मंगलवार को अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में सर्व समाज के लोगों ने शिरकत कर बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की।
विधायक ने दी बड़ी सौगात
समारोह की अध्यक्षता कर रहे विधायक भगवानाराम सैनी ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को संविधान के रूप में एक नई राह दिखाई है। इस दौरान विधायक ने कस्बे के विकास और युवाओं की शिक्षा के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कस्बे में बाबा साहब की भव्य मूर्ति लगाने और विद्यार्थियों के लिए एक आधुनिक लाईब्रेरी बनाने का ऐलान किया, जिसका उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा थे। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल, नगर अध्यक्ष शिवप्रसाद चेजारा, पूर्व सैनी समाज अध्यक्ष दौलत राम सैनी, पूर्व पार्षद श्याम लाल सैनी, पूर्व पार्षद अब्दुल अजीज कच्छावा, एडवोकेट श्रवण सैनी, यतेन्द्र सैनी, विश्वेश्वरलाल सैनी, सुशील सैनी, अकरम मुगल, संजय खान, आयोजक समिति के अध्यक्ष राधेश्याम रचेता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के नारे को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096414


