ग्राम सेहला में सीनियर सैकेंडरी स्कूल का प्रतिभावान समारोह सम्पन्न
ग्राम सेहला में सीनियर सैकेंडरी स्कूल का प्रतिभावान समारोह सम्पन्न
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
रतनगढ़ : तहसील के ग्राम सेहला में सर्वसमाज के द्वारा गोगाजी की मेडी के सभागार में आयोजित राउमावि सेहला के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के संयोजक बाबुलाल मेघवाल ने आगन्तुक का स्वागत भाषण से की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसायटी इन्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल सैनी ने कहा कि बच्चों को संस्कारित शिक्षा बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि प्यारे बच्चों जिवन मे चरित्र उज्वल रखना, भले कोई नहीं देखता उपर वाला देखता है चरित्र खोया हुआ इंसान अंदर से खोखला हो जाता है।

अंदर से खोखला हुआ इंसान जीवन में कोई बाजी नहीं जीत पाता है मुख्य अतिथि एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति जिला अध्यक्ष सीवील राइट सोसायटी चुरु ने बच्चों से कहा कि प्यारे बच्चों आज महान विभूति बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर साहब की जयंती है आज कुछ संकल्प लेने है हमें प्रात चार बजे उठकर पढ़ना है दो घंटे घर पर पढ़कर शाला जाना है और लिखकर याद करना है और बुजुर्गो के आशीर्वाद से आगे बढ़ना है उन्होंने बच्चों को अंकुरित अनाज को भोजन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया। विशिष्ट अतिथि चन्द्र मोहन सैनी जिला महासचिव ओबीसी वेलफेयर सोसायटी चुरु रिछपाल सिंह चारण जिला अध्यक्ष संयुक्त कर्मचारी महासंघ चुरु, सोसायटी के उपाध्यक्ष हरीकिशन जांगीड़, राजेन्द्र सैनी, सांवर मल सैनी, एम् अल मीणा, नानु राम मेधवाल, श्रीकांत सिंघल कुचामन रणजीत खोत, अतिथिगण ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों को प्रसंस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हनुमान छाबड़ी, नोपाराम, बनवारी लाल, सोहन लाल शर्मा, इन्द्र चन्द् सहारण, डा तैयब खान, शीशराम प्रजापत, बाबुलाल मेघवाल, हरलाल खोत, जगदीश लुछ, हनुमान स्वामी आदि ने सहभागिता दी। कार्यक्रम का संचालन लाल चन्द मीणा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096414


