[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में खड़ी गाड़ी पर गिरा बिजली का पोल:गाड़ी का सनरूफ और छत टूटी,पास का पोल भी झुका हुआ

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में खड़ी गाड़ी पर गिरा बिजली का पोल:गाड़ी का सनरूफ और छत टूटी,पास का पोल भी झुका हुआ

सीकर में खड़ी गाड़ी पर गिरा बिजली का पोल:गाड़ी का सनरूफ और छत टूटी,पास का पोल भी झुका हुआ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर शहर में चांदपोल गेट के पास स्थित मोरी का बास में आज शाम को खड़ी गाड़ी पर बिजली का पोल गिर गया। बिजली का पोल गिरने की वजह से गाड़ी का सनरूफ और छत टूट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे जिन्होंने करीब 20 मिनट बाद पोल को वहां से हटवाया। जो पोल गिरा उसके पास एक पोल और झुका हुआ है जिसके भी गिरने का अंदेशा है।

घटना आज शाम को करीब 5:30 की है। अशोक कुमार सोनी की गाड़ी पूरणमल सोनी लेकर आए थे। जिन्होंने गाड़ी को चांदपोल गेट के पास से मोरी का बास में जाने वाली गली में सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था। सड़क के दूसरी तरफ बिजली का पोल लग रखा था। जो अचानक गाड़ी पर गिर गया। हालांकि गनीमत रही कि उस दौरान गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था और आसपास से कोई गुजर भी नहीं रहा था। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

आज जहां पर पोल गिरा उससे करीब 10 से 15 मीटर दूर एक पोल और झुका हुआ है,जिसके भी गिरने का अंदेशा है।
आज जहां पर पोल गिरा उससे करीब 10 से 15 मीटर दूर एक पोल और झुका हुआ है,जिसके भी गिरने का अंदेशा है।

सूचना मिलने के बाद ASI विद्याधर सिंह और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सबसे पहले एरिया में लाइट बंद करके नीचे गिरे हुए पोल से तारों को हटाया गया। साथ ही बिजली के पोल को भी साइड में करवाया गया। आज जो पोल गिरा उससे करीब 10 से 15 मीटर की दूरी पर ही एक मकान के बाहर दूसरा पोल लगा हुआ है। वह भी काफी ज्यादा झुका हुआ है। ऐसे में लोगों को उसके भी गिरने का खतरा है।

Related Articles