भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई:अंबेडकर युवा संघ ने सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया
भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई:अंबेडकर युवा संघ ने सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया
रतनगढ़ : कस्बे के अंबेडकर भवन में मंगलवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आरंभ अंबेडकर की तस्वीर पर सामूहिक रूप से पुष्प अर्पित कर किया गया।
यह कार्यक्रम अंबेडकर युवा संघ के अध्यक्ष रमेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। नानूराम कांटीवाल ने बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष रमेश चौहान ने उपस्थित लोगों से बाबासाहेब के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। राकेश ढेनवाल ने बताया कि अंबेडकर ने महिलाओं, श्रमिकों, दलितों और पिछड़ों सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया।
जयंती समारोह के दौरान पौधारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बागवान उमराव कांटीवाल के नेतृत्व में अंबेडकर भवन परिसर में अशोक के पौधे और अन्य वृक्ष लगाए गए। जयंती कार्यक्रम के बाद, अंबेडकर संघ के सदस्यों ने कस्बे में हुए एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों को श्रद्धांजलि दी। उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश चौहान, नानूराम कांटीवाल, राकेश ढेनवाल, नेमीचंद कांटीवाल, दुलीचंद कांटीवाल, ज्ञानप्रकाश मेघवाल, कन्हैयालाल स्वामी, भालाराम चौहान, प्रभुराम कांटीवाल, सुनील कांटीवाल, डूंगरमल बामनिया, मदनलाल, शीशपाल, सावरमल चिनिया, विनीत बरोड़, जीतमल चिनिया, जेठाराम, बीरबल कांटीवाल, मदनलाल, संदीप, रूपाराम, देवेंद्र, मुकेश, बाबूलाल, नरेश, चंचल गर्ग, राजकुमार प्रजापत, प्रकाश कांटीवाल, शंकरलाल चौहान, विनोद, देवाराम और रतनलाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश ढेनवाल ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096339


