चूरू में शोभायात्रा में झांकियां रही आकर्षण का केंद्र:सैन जयंती महोत्सव में उमड़े लोग, संतों ने भजनों से भक्तिमय किया माहौल
चूरू में शोभायात्रा में झांकियां रही आकर्षण का केंद्र:सैन जयंती महोत्सव में उमड़े लोग, संतों ने भजनों से भक्तिमय किया माहौल
चूरू : चूरू में सैन जयंती महोत्सव के तहत सोमवार रात भाईजी चौक स्थित सैन मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह सैन मंदिर से सैन जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसमें झुंझुनूं से आए संत ओमनाथ महाराज ने “ओम शिवः ओम शिवः रटता जा” और “बलिहारी बलिहारी मेरे सतगुरु” जैसे भजन प्रस्तुत किए। दाउदसर से बालक नाथ ने “एक अचम्भो देख्यो मेरी मां” और “घणा ही आया थे सतगुरु खूब आया” भजन गाए। उदासर से दयानाथ, खुडेरा से जीतू सैन, भवानी सरसरिया और राजेश सैनी सहित अन्य कलाकारों ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। देर रात तक भजनों की स्वर लहरियों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।
सैन मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा
मंगलवार सुबह 9:30 बजे सैन मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर शामिल हुईं। सैन भक्तों ने सैन जी महाराज के जयकारे लगाए। चूरू सैन सेवा समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अजाड़ीवाल और समिति के पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।

फूलों की बारिश से किया स्वागत
शोभायात्रा का बाजार में व्यापारियों और आमजन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। समाज के युवाओं ने रास्ते में ठंडा पेय पदार्थ वितरित किया। शोभायात्रा सैन मंदिर से पंचमुखी बालाजी मंदिर, मोचीवाड़ा, गढ़ चौराहा, सफेद घंटाघर, सुभाष चौक होते हुए वापस सैन मंदिर पहुंची।
झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में राधा कृष्ण, भारत माता, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और सैन जी महाराज की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अजाड़ीवाल ने बताया कि दोपहर 12:15 बजे मंदिर प्रांगण में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है। इसके बाद समाज के लोगों के लिए स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया है।

मेडिकल कैम्प का किया आयोजन
सैन जयंती महोत्सव पर मंगलवार सुबह सैन मंदिर में समाज की ओर से मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया गया। कैम्प में आये लोगों की ब्लड प्रेशर व शुगर सहित अन्य सामान्य जांचे मौके पर ही की गई। शिविर में सैन समाज के महिला व पुरूषों ने ब्लड प्रेशर, शुगर व वजन की जांच भी करवाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096339


