सैन जयंती पर सेवा समिति ने निकाली शोभायात्रा:ग्रामीणों ने जगह-जगह की पुष्पवर्षा, देवी-देवताओं की सजीव झांकियां सजीं
सैन जयंती पर सेवा समिति ने निकाली शोभायात्रा:ग्रामीणों ने जगह-जगह की पुष्पवर्षा, देवी-देवताओं की सजीव झांकियां सजीं
रतनगढ़ : सैन जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्री सैन समाज सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में सैन समाज की सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रंगोलियां सजाकर शोभायात्रा का स्वागत किया
यह शोभायात्रा सैन मंदिर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुई और कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और रंगोलियां सजाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान सैन समाज के सदस्यों के साथ-साथ कस्बेवासियों ने भी सैन जी महाराज की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा में श्री सैन जी महाराज सहित अन्य देवी-देवताओं की सजीव झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में अध्यक्ष बाबूलाल गौड़, कालूराम, दीपक चांगल, राकेश, विनोद, रमेश नाई, हिम्मत मल नाई, ओमप्रकाश नाई, देवकीनंदन भाटी, प्रकाश सिद्दमुखिया, पूनमचंद सैन सहित सैन समाज के दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096336


