अंबेडकर जयंती पर दिया समानता और न्याय का संदेश:बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा और समानता को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
अंबेडकर जयंती पर दिया समानता और न्याय का संदेश:बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा और समानता को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
चूरू : चूरू में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, पूर्व विधायक संतोष बावरी और सीईओ श्वेता कोचर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधायक सहारण ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया, जिसके माध्यम से सामाजिक परिवर्तन लाया जा सकता है।
जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान देश की एकता और नागरिक अधिकारों की रक्षा करता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक बदलाव में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन पुष्पांजलि और डॉ. अंबेडकर के विचारों के स्मरण के साथ हुआ। इस अवसर पर संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और शिक्षा और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आमजन की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096340


