[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में बाबा साहब को श्रद्धांजलि:मेधावी स्टूडेंट्स का किया सम्मान, बाइक रैली में जय भीम की गूंज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में बाबा साहब को श्रद्धांजलि:मेधावी स्टूडेंट्स का किया सम्मान, बाइक रैली में जय भीम की गूंज

सादुलपुर में बाबा साहब को श्रद्धांजलि:मेधावी स्टूडेंट्स का किया सम्मान, बाइक रैली में जय भीम की गूंज

सादुलपुर : सादुलपुर क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके योगदान को याद किया गया। भीम आर्मी ने दलित छात्रावास में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर थाना अधिकारी राजेश सिहाग का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।
मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में एडवोकेट महेंद्र सिंह भामासी, पुष्पा सिंघल, रामकिशन, एडवोकेट गायत्री पूनिया, ओमप्रकाश (पत्रकार) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। छात्रावास से नीले झंडे लेकर एक रैली भी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने “बाबा साहब अमर रहें” के नारे लगाए। गांव धोलिया में शिक्षा व खेल ग्रुप ने भी अम्बेडकर जयंती मनाई। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता धोलिया, अध्यापक रामनिवास, मखन लाल, किसना राम, सुभाष, दिलीप और विजेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यहां मेधावी स्टूडेंट्स को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया, सादुलपुर स्थित अम्बेडकर सर्किल पर भी एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां कृष्ण जांगिड़, अनूप पुनिया, मोहनलाल झाड़सर, सत्यवीर खेमाना और समुन्द्र ददरेवा सहित कई लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों पर चलने और शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Related Articles