पिलानी में 7 दिन से बोरवेल खराब:वार्डवासियों में रोष, जलदाय विभाग पर लगाए अनदेखी के आरोप
पिलानी में 7 दिन से बोरवेल खराब:वार्डवासियों में रोष, जलदाय विभाग पर लगाए अनदेखी के आरोप
पिलानी : पिलानी के वार्ड नंबर 11 स्थित आजाद कॉलोनी में पिछले सात दिनों से बोरवेल खराब है। इसके चलते क्षेत्र के निवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जलदाय विभाग को कई बार सूचित किए जाने के बावजूद अब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता (JEN) को बार-बार इस समस्या से अवगत कराया है। हालांकि, हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया गया। लगातार मिल रहे इन आश्वासनों से वार्डवासियों में गहरा रोष है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि गर्मी का मौसम अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है और विभाग पर कोई विशेष भार भी नहीं है, फिर भी स्थिति इतनी खराब है। ऐसे में आने वाले दिनों में पानी की समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है। लोगों ने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग की व्यवस्था के कारण उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कई परिवारों को निजी स्रोतों से पानी की व्यवस्था करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बोरवेल को ठीक नहीं किया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2094972

